फर्रुखाबाद: जिला अस्पताल लोहिया का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, डॉक्टर कक्ष में जाकर व्यवस्थाओं के बारे में की पूछताछ
थाना कादरी गेट के आवास विकास स्थित जिला अस्पताल लोहिया का सीएमओ डॉक्टर आनंद उपाध्याय ने औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डिस्पेंसरी और डॉक्टर कक्ष में जाकर डॉक्टरों से पूछताछ की। सीएमओ डॉक्टर आनंद उपाध्याय ने बताया जिला अस्पताल लोहिया का निरीक्षण किया है उसमें साफ सफाई की व्यवस्था देखी और मरीजों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी भी ली है।