देवबंद: देवबंद में निहंग सिखों पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, क्रिकेट बैट और स्टंप से किया था हमला
देवबंद क्षेत्र में निहंग सिखों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए दो क्रिकेट बैट और दो स्टंप भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 7 जून को नकुड़ निवासी परमजोत सिंह ने देवबंद थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह अपने भाई हरकीरत सिंह के साथ बाइक से जा रहे थे।