हाथरस: बागला कॉलेज के मैदान में पुलिस के सिपाहियों ने दौड़ की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों से की मारपीट, वीडियो वायरल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के बागला कॉलेज के मैदान में आज दिन बृहस्पतिवार को सुबह 11:00 बजे के लगभग थाने पर हंगामा हो गया! सुबह मैदान में दौड़ की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों से हाथरस पुलिस के सादा वर्दी में दो सिपाहियों ने अपनी दबंगई दिखाते हुए जमकर गाली गलौज करते हुए खिलाड़ी को थप्पड़ मार दिया और जबरदस्ती बाइक पर ले गए जिसका वीडियो वायरल हो गया है!