हाथरस: मुरसान पुलिस ने हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, नगदी व 52 पत्ते ताश की गड्डी बरामद
पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जुआ/सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली मुरसान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 1650 रुपए नगद 52 पत्ता ताश की गड्डी बरामद हुई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई है।