हाथरस: गांव लाडपुर के पास तेज गति से अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में व्यक्ति को अस्पताल से किया रेफर
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव लाडपुर के पास आज दिन बुधवार को 6:00 बजे शाम के करीब तेज गति अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया! इस दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई! ग्रामीणों द्वारा घायल को जिला अस्पताल लाया गया डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया!