हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने रंगदारी मांगने के मुकदमे से संबंधित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे कार्यवाही करते हुए कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव रम नगला को जाने वाले रास्ते से बुधवार की दोपहर रंगदारी मांगने के मुकदमे से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस एक खोका कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।