हाथरस: कस्बा मैदु के पास रेलवे की बिजली वाली लाइन पर कार्य करते समय रेलवे डिब्बे की चपेट में आया कर्मचारी, हुआ घायल
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के कस्बा मैदु के पास आज दिन बुधवार को शाम के 5:00 बजे के करीब रेलवे की बिजली वाली लाइन पर कार्य करते समय रेलवे डिब्बे की चपेट में आने से प्राइवेट कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया! जिसके पैरों एवं शरीर में चोटे आई हैं! अपने साथियों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है जिसका उपचार जारी है!