हाथरस: गांव पैकवाड़ा में हवाई फायरिंग करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्रवाई करते हुए कोतवाली चंद्रपा पुलिस ने गांव पैकवाड़ा में हवाई फायरिंग करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी और बरामद की के संबंध मे पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।