शिवगंज में कांग्रेस की चुनावी बैठक आयोजित, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन
शिवगंज। नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यालय शिवगंज में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में कांग्रेस नगर अध्यक्ष हनवंत सिंह मेड़तिया सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
#sanchalnews #sanchalnewslive #shivganj #shivganjnews #sirohicongress