सारठ: बसहाटांड़ मुखिया ने भोज में पेयजल की असुविधा देख टैंकर दिया, एम्बुलेंस भी जल्द मिलेगी
Sarath, Deoghar | Apr 11, 2026 बसहाटांड़ मुखिया रणधीर कु. राय ने पंचायत में भोज-भंडारा में पेयजल की असुविधा पर निजी फंड से शनिवार शाम 5 बजे लोगों को टैंकर का सौगात दिया। मौजूद लोगों से कहा कि पंचायत में भोज भंडारा के दौरान लोगों को पेयजल की सुविधा के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था। वहीं उन्होंने जल्द पंचायत के लिए एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की बात भी कही और लोगों ने मुखिया की सराहना की