मुरैना में किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री का पुतला दहन।
मुरैना। किसान विरोधी ई-टोकन व्यवस्था, समय पर नहर का पानी उपलब्ध कराने, मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी सुनिश्चित करने तथा बटाईदार किसानों को खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर किसान कांग्रेस ने शुक्रवार को जिलेभर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई स्थानों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया।
प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान के निर्देश पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह डंगस के नेतृत्व में रामपुर, जौरा, कैलारस, अंबाह, पोरसा सहित विभिन्न ब्लॉकों में किसान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय मुरैना के पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में भी किसान कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष इरसाद इकबाल शाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध दर्ज