पहली बार मुरैना की सड़कों पर निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, 'जय जगन्नाथ' के जयघोष से गूंजा शहर
मुरैना: शहर में पहली बार भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। बैरियर चौराहे से शुरू हुई यात्रा एम.एस. रोड सहित प्रमुख मार्गों से होकर निकली। शाही रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़े। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और पूरा शहर "जय जगन्नाथ" के जयघोष से गूंज उठा। यह आयोजन मुरैना के धार्मिक इतिहास में एक यादगार अध्याय बन गया।
#मुरैना #morena #यात्रा #धर्म