Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
image
image
image

मुरैना पुलिस में 8 अधिकारियों को पदोन्नति, एसपी धर्मराज मीना ने कंधों पर लगाया तीसरा स्टार मुरैना। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना (भा.पु.से.) ने शनिवार, 18 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में विभागीय परंपरा के तहत जिला पुलिस बल के आठ अधिकारियों को पदोन्नति पर सम्मानित किया। समारोह में उप निरीक्षक संजय बरैया (थाना प्रभारी स्टेशन रोड), पारथ सिंह परिहार (थाना प्रभारी टेंटरा) तथा सूबेदार मलखान सिंह परमार, हरेंद्र सिंह राजपूत और गजेंद्र परिहार को कंधों पर तीसरा स्टार लगाकर निरीक्षक/रक्षित निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। इसके साथ ही कार्यवाहक निरीक्षक दीपेन्द्र यादव (थाना प्रभारी बामौर), वीरेश सिंह कुशवाह (थाना प्रभारी अंबाह) एवं राजेन्द्र सिंह परिहार (थाना प्रभारी पहाड़गढ़) को निरीक्षक पद पर नियमित पदोन्नति मिलने पर बधाई दी गई। इस अवसर पर एसपी धर्मराज मीना ने कहा कि पदोन्नति केवल उच्च पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि नेतृत्व, अनुशासन, जिम्मेदारी और उत्कृष्ट सेवा का दायित्व भी है। उन्होंने सभी अधिकारियों से पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं देने तथा विभाग की गरिमा और जनविश्वास को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदोन्नत अधिकारी अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा अधीनस्थ कर्मचारियों के लिए प्रेरणा बनेंगे। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर, रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी पदोन्नत अधिकारियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Morena Nagar, Morena | Jul 18, 2026

MORE NEWS

#BetiBachaoBetiPadhao योजना के अंतर्गत किशोरी बालिकाओं का एक्सपोजर विजिट आयोजित 

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना” के अंतर्गत ओंकार इंटरनेशनल स्कूल की किशोरी बालिकाओं के लिए एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान बालिकाओं को विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक संस्थानों का अवलोकन कराया गया, जिससे उन्हें स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा एवं सहायता तंत्र से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हो सके।
भ्रमण की शुरुआत वन स्टॉप सेंटर, मुरैना से हुई, जहां बालिकाओं को महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के साथ-साथ 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा 181 महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली आश्रय, पुलिस सहायता, विधिक सहायता एवं परामर्श जैसी सेवाओं से भी अवगत कराया गया।
इसके बाद बालिकाओं ने महिला थाना का भ्रमण किया, जहां थाना प्रभारी श्रीमती नेहा शर्मा ने उन्हें महिला थाना की कार्यप्रणाली एवं महिला सुरक्षा शाखा की भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों का अभिलेखीकरण एवं निगरानी इसी शाखा के माध्यम से की जाती है। साथ ही संकट, हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं संबंधित संस्थाओं से संपर्क करने के तरीकों की भी जानकारी दी गई।
भ्रमण के अगले चरण में बालिकाओं ने अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय का अवलोकन किया, जहां उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के जीवन तथा उनके योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त की।
एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य बालिकाओं को विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली से परिचित कराना, उनके ज्ञान का विस्तार करना, आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें अपने अधिकारों एवं उपलब्ध संसाधनों के प्रति जागरूक बनाना था। भ्रमण के दौरान बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए इसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव बताया।
कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक एवं उनका स्टाफ, ओंकार इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य श्री विनोद कुशवाह तथा विद्यालय की महिला खेल शिक्षिका उपस्थित रहीं।

#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

#BetiBachaoBetiPadhao योजना के अंतर्गत किशोरी बालिकाओं का एक्सपोजर विजिट आयोजित कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना” के अंतर्गत ओंकार इंटरनेशनल स्कूल की किशोरी बालिकाओं के लिए एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान बालिकाओं को विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक संस्थानों का अवलोकन कराया गया, जिससे उन्हें स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा एवं सहायता तंत्र से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हो सके। भ्रमण की शुरुआत वन स्टॉप सेंटर, मुरैना से हुई, जहां बालिकाओं को महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के साथ-साथ 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा 181 महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली आश्रय, पुलिस सहायता, विधिक सहायता एवं परामर्श जैसी सेवाओं से भी अवगत कराया गया। इसके बाद बालिकाओं ने महिला थाना का भ्रमण किया, जहां थाना प्रभारी श्रीमती नेहा शर्मा ने उन्हें महिला थाना की कार्यप्रणाली एवं महिला सुरक्षा शाखा की भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों का अभिलेखीकरण एवं निगरानी इसी शाखा के माध्यम से की जाती है। साथ ही संकट, हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं संबंधित संस्थाओं से संपर्क करने के तरीकों की भी जानकारी दी गई। भ्रमण के अगले चरण में बालिकाओं ने अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय का अवलोकन किया, जहां उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के जीवन तथा उनके योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त की। एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य बालिकाओं को विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली से परिचित कराना, उनके ज्ञान का विस्तार करना, आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें अपने अधिकारों एवं उपलब्ध संसाधनों के प्रति जागरूक बनाना था। भ्रमण के दौरान बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए इसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव बताया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक एवं उनका स्टाफ, ओंकार इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य श्री विनोद कुशवाह तथा विद्यालय की महिला खेल शिक्षिका उपस्थित रहीं। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

मिलेट मिशन योजना अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र मुरैना में सेमीनार एवं कार्यशाला आयोजित

मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, मुरैना में 16 एवं 17 जुलाई 2026 को दो दिवसीय सेमीनार एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री केशव सिंह, कृषि वैज्ञानिक, उप संचालक कृषि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा जिले के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।   
 कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने श्रीअन्न (मिलेट) मिशन योजना के अंतर्गत बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी एवं ज्वार जैसी फसलों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वैज्ञानिकों ने बताया कि इन मोटे अनाजों का पोषण एवं स्वास्थय की दृष्टि से विशेष महत्व है। साथ ही उन्होंने इस वर्ष अलनीनो के प्रभाव के कारण जिले में सूखा एवं अनियमित वर्षा की आशंका व्यक्त करते हुए किसानों को कम अवधि वाली मूंग एवं उड़द की फसलों की बोनी करने की सलाह दी। 
 विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों के उपयोग के बिना फसल उत्पादन करने से किसानों को आर्थिक एवं स्वास्थय दोनों स्तरों पर लाभ प्राप्त होता है। 
 उप संचालक कृषि श्री अनन्त बिहारी सड़ैया ने बताया कि कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ) योजना वर्ष 2020-21 से 2032-33 तक कुल 13 वर्षों के लिए संचालित की जा रही है। इस संबंध में जिले के विभागीय अधिकारियों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज, दाल, चावल एवं आटा मिल, कस्टम हायरिंग सेंटर, मसाला प्रसंस्करण इकाई, रायपनिंग चैम्बर, एकीकृत शीत श्रृंखला आपूर्ति प्रणाली, प्राथमिक प्रसंस्करण केन्द्र तथा सरसों तेल प्रसंस्करण इकाई से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। 
 उन्होंने बताया कि एआईएफ योजना के अंतर्गत किसानों को तीन प्रतिशत ब्याज अनुदान का अतिरिक्त लाभ प्राप्त होता है, जिससे कृषि अवसंरचना के विकास को प्रोत्साहन मिलता है। उप संचालक कृषि ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे कृषि अवसंरचना निधि योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी आय में वृद्धि करें। इससे किसानों को प्राकृतिक जोखिमों से सुरक्षा मिलने के साथ-साथ वर्षभर निरंतर आय प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

#JansamparkMP #Morena #Millet

मिलेट मिशन योजना अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र मुरैना में सेमीनार एवं कार्यशाला आयोजित मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, मुरैना में 16 एवं 17 जुलाई 2026 को दो दिवसीय सेमीनार एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री केशव सिंह, कृषि वैज्ञानिक, उप संचालक कृषि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा जिले के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने श्रीअन्न (मिलेट) मिशन योजना के अंतर्गत बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी एवं ज्वार जैसी फसलों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वैज्ञानिकों ने बताया कि इन मोटे अनाजों का पोषण एवं स्वास्थय की दृष्टि से विशेष महत्व है। साथ ही उन्होंने इस वर्ष अलनीनो के प्रभाव के कारण जिले में सूखा एवं अनियमित वर्षा की आशंका व्यक्त करते हुए किसानों को कम अवधि वाली मूंग एवं उड़द की फसलों की बोनी करने की सलाह दी। विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों के उपयोग के बिना फसल उत्पादन करने से किसानों को आर्थिक एवं स्वास्थय दोनों स्तरों पर लाभ प्राप्त होता है। उप संचालक कृषि श्री अनन्त बिहारी सड़ैया ने बताया कि कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ) योजना वर्ष 2020-21 से 2032-33 तक कुल 13 वर्षों के लिए संचालित की जा रही है। इस संबंध में जिले के विभागीय अधिकारियों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज, दाल, चावल एवं आटा मिल, कस्टम हायरिंग सेंटर, मसाला प्रसंस्करण इकाई, रायपनिंग चैम्बर, एकीकृत शीत श्रृंखला आपूर्ति प्रणाली, प्राथमिक प्रसंस्करण केन्द्र तथा सरसों तेल प्रसंस्करण इकाई से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एआईएफ योजना के अंतर्गत किसानों को तीन प्रतिशत ब्याज अनुदान का अतिरिक्त लाभ प्राप्त होता है, जिससे कृषि अवसंरचना के विकास को प्रोत्साहन मिलता है। उप संचालक कृषि ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे कृषि अवसंरचना निधि योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी आय में वृद्धि करें। इससे किसानों को प्राकृतिक जोखिमों से सुरक्षा मिलने के साथ-साथ वर्षभर निरंतर आय प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। #JansamparkMP #Morena #Millet

Morena, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

ग्राम सिकरोदा में आयोजित हुई उर्वरक पाठशाला, किसानों को जैव उर्वरकों के उपयोग के लिए किया प्रेरित

मुरैना जिले के ग्राम सिकरोदा में उर्वरक पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 75 किसानों के साथ इफको अधिकारियों एवं इफको ई-बाजार के कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इफको के राज्य विपणन प्रबंधक, भोपाल डॉ. दिनेश कुमार सोलंकी रहे, जबकि अध्यक्षता प्रगतिशील कृषक श्री तोताराम ने की।

कार्यक्रम में इफको मुरैना के मुख्य क्षेत्र प्रबंधक डॉ. बी.एस. जादौन ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए जैव उर्वरकों के अधिकाधिक उपयोग की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के साथ इफको के नवीन बायो-फर्टिलाइजर उत्पाद अपनाने से भूमि की गुणवत्ता बेहतर होगी। उन्होंने राज्य शासन द्वारा लागू की गई ई-टोकन प्रणाली की भी विस्तार से जानकारी दी।

इफको के राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. दिनेश कुमार सोलंकी ने किसानों से बायो-फर्टिलाइजर, सागरिका एवं नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होगी, खेती की लागत में कमी आएगी तथा उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

कार्यक्रम के अंत में इफको बाजार, मुरैना के विक्रय अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा ने उपस्थित अतिथियों एवं किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।

#JansamparkMP #Morena #madhyapradesh

ग्राम सिकरोदा में आयोजित हुई उर्वरक पाठशाला, किसानों को जैव उर्वरकों के उपयोग के लिए किया प्रेरित मुरैना जिले के ग्राम सिकरोदा में उर्वरक पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 75 किसानों के साथ इफको अधिकारियों एवं इफको ई-बाजार के कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इफको के राज्य विपणन प्रबंधक, भोपाल डॉ. दिनेश कुमार सोलंकी रहे, जबकि अध्यक्षता प्रगतिशील कृषक श्री तोताराम ने की। कार्यक्रम में इफको मुरैना के मुख्य क्षेत्र प्रबंधक डॉ. बी.एस. जादौन ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए जैव उर्वरकों के अधिकाधिक उपयोग की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के साथ इफको के नवीन बायो-फर्टिलाइजर उत्पाद अपनाने से भूमि की गुणवत्ता बेहतर होगी। उन्होंने राज्य शासन द्वारा लागू की गई ई-टोकन प्रणाली की भी विस्तार से जानकारी दी। इफको के राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. दिनेश कुमार सोलंकी ने किसानों से बायो-फर्टिलाइजर, सागरिका एवं नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होगी, खेती की लागत में कमी आएगी तथा उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि होगी। कार्यक्रम के अंत में इफको बाजार, मुरैना के विक्रय अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा ने उपस्थित अतिथियों एवं किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया। #JansamparkMP #Morena #madhyapradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026