नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक में 17 दिनों के भीतर तीन वर्षीय दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। मुख्य आरोपी सुभाष मंडल की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश के साथ-साथ असुरक्षा की भावना भी गहराती जा रही है।