अमरिया: थाना न्यूरिया क्षेत्र में दहेज की मांग पर विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत 7 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
न्यूरिया से बड़ी खबर,दहेज उत्पीड़न के मामले में पीड़िता पिंकी रानी ने एसपी से शिकायत कर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर थाना न्यूरिया पुलिस ने पति तरुण पाल समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से दो लाख रुपये नकद और छह बीघा जमीन की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया। विरोध करने पर मारपीट कर