अमरिया: थाना न्यूरिया क्षेत्र में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, कालीचरन वर्मा पर हुआ जानलेवा हमला
थाना न्यूरिया क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि कालीचरन वर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि पूरन, शिवम और उनके साथियों ने मिलकर डंडों से जमकर मारपीट की और सिर पर जनरेटर की हैंडल से वार किया। हमले में कालीचरन वर्मा गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।