बेगूसराय: सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, सिविल सर्जन ने दिए निर्देश
सदर अस्पताल सभागार में सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार सिंह की अध्य्क्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक शनिवार की शाम 04:00 बजे आयोजित की गई. बैठक के दौरान स्वास्थ्य उपकेंद्र के सभी डाटा की समीक्षा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि ओपीडी, टीकाकरण, दवा की उपलब्धता के बारे में संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.