बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटों में 35 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 35 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 05:00 बजे एसपी मनीष ने दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि जिले में शांति-व्यवस्था बनाये रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.