बेगूसराय: लाखो थाना पुलिस ने रामपति पेट्रोल पंप के पास से 1458 लीटर विदेशी शराब के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार
लाखो थाना की पुलिस ने रामपति पेट्रोल पंप के निकट से टाटा मैजिक में लगभग 1,458 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 05:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी है.