फर्रुखाबाद: मसेनी क्षेत्र में स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन से पहले महिला की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम, गंभीर आरोप लगाए
फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र के मसेनी क्षेत्र में स्थित एक निजी नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद शनिवार को जमकर हंगामा हो गया। बता दें कि राजेपुर निवासी श्वेता राठौड़ को पथरी के ऑपरेशन के लिए शुक्रवार को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उन्हें ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। आरोप है कि इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। ऑपरेशन शुरू नहीं हो