बरडीहा: सड़क निर्माण का हुआ शिलान्यास, अबुआ आवास में लाभुक ने किया गृह प्रवेश
Bardiha, Garhwa | Nov 25, 2026 ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड में विकास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने सड़क निर्माण का शिलान्यास किया और अबुआ आवास योजना के लाभुक को गृह प्रवेश कराया। मौके पर बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह उपस्थित थे।