कुचाई: झारखंड से सीधे ‘टॉप ऑफ यूरोप’ पहुंचे विधायक गागराई, बर्फीली वादियों में दिखा अद्भुत नजारा
झारखंड के खरसावां विधायक दशरथ गागराई इन दिनों स्विट्जरलैंड में हैं. 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन 2026 में भाग लेने पहुंचे झारखंड विधानसभा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल विधायक गागराई ने सम्मेलन के साथ-साथ आल्प्स पर्वत श्रृंखला की खूबसूरती को भी करीब से देखा. इसी क्रम में उन्होंने प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जंगफ्राउजोख का भ्रमण किया. बर्फ से ढकी ऊंची पर्वत चोटियों,