चैनपुर: निशा भगत मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर चैनपुर में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया
आदिवासी नेत्री निशा भगत को न्याय दिलाने और उनकी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर चैनपुर प्रखंड के शाहपुर स्थित विवेकानंद चौक पर मंडल अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।