सांकेतिक भाषा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी उपसंचालक श्री सौरभ राय, ईएनटी विषेशज्ञ डॉ राजेश शाक्य, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री ओमवीर रघुवंशी, प्रशासनिक अधिकारी श्री सतीश सिंह, श्री अशोक यादव, श्री अनिल यादव, श्री राजभान पटेल, श्री बलराम राठौर, श्रीमति दीपिका तोमर एवं डीडीआरसी के कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में 42 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष शिक्षक श्री अशोक यादव द्वारा सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान एवं शासन से मिलने वाली योजनाओं के बारे में बताया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026