सादाबाद: गणेश चतुर्थी के पर्व पर बिसाबर में धूमधाम से जयकारों के साथ निकाली गई शोभायात्रा, बप्पा की प्रतिमा की गई स्थापित
जनपद हाथरस की कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसाबर में गणेश चतुर्थी के पर्व पर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। कस्बा बिसाबर में गणेश भगवान प्रतिमा को भव्य व दिव्य रूप देकर सजाया गया। गणेश चतुर्थी के पर्व पर कस्बा बिसाबर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए गणपति बप्पा मोरया के जयकारों लगाते हुए धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई।