कटोरिया: कटोरिया सहित आसपास के क्षेत्र में झमाझम बारिश से आमजन और पशु-पक्षियों को भीषण गर्मी से राहत, ओले भी गिरे
Katoria, Banka | May 17, 2025 कटोरिया सहित आस-पास क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद करीब 4 बजे झमाझम बारिश से आमजन सहित पशु पक्षियों को भी भीषण गर्मी से राहत मिली। चिलचिलाती धूप एवं उमस भरी गर्मी से आमजन सहित पशु पक्षी भी परेशान थे, लेकिन बारिश से मौसम सुहावना होने पर सबने राहत की सांस ली। इस दौरान करीब 1 घंटे तक बारिश हुई और ओले भी गिरे।