कटोरिया: मचना मोड़ के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर एक की मौत, मृतक की पहचान नहीं हो पाई
Katoria, Banka | May 18, 2025 कटोरिया- भैरोगंज रोड स्थित मचना मोड़ के पास शनिवार एवं रविवार की रात को अज्ञात वाहन के कुचलने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर कटोरिया पुलिस ने रविवार सुबह मौके पर पहुंचकर करीब 8 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। आस-पास के लोगों से पूछ-ताछ में मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक विक्षिप्त था।