लखनपुर: ग्राम अंधला में सामुदायिक शौचालय बदहाल, ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर
लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम अंधला में सामुदायिक शौचालय की बदहाल तस्वीर सामने आई है। स्वच्छता और ग्रामीणों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए सामुदायिक शौचालय की वर्तमान स्थिति देखकर इसके रखरखाव और संचालन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।ग्रामीणों के उपयोग के लिए बनाए गए इस सामुदायिक शौचालय की हालत ऐसी है कि लोगो को लाभ नहीं मिल रहा