गुमला: गूंगा टोली में एक व्यक्ति ने टांगी से हमला कर दंपति को किया घायल
Gumla, Gumla | Aug 13, 2025 बिशुनपुर थाना क्षेत्र के बनारी गूंगा टोली गांव में एक व्यक्ति ने वृद्ध दंपति 60 वर्षीय अवध मुंडा और उसकी पत्नी को को टांगी से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक गांव का ही चमरू उरांव शराब के नशे में धुत होकर अवध मुंडा के घर पहुंचा और दरवाजा को लात मार कर तोड़ दिया। चमरू ने अवध पर धान के खेत में बकरी चराने का आरोप लगाया है।