गुमला: टोटो में बिजली के करंट से 37 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत
Gumla, Gumla | Aug 12, 2025 गुमला जिला अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र के टोटो गांव के रहने वाले 37 वर्षीय महिला की बिजली के करंट के चपेट में आने से मंगलवार की सुबह के करीब 9:00 बजे मौत हो गई। महिला के पति प्रदीप उरांव ने बताया कि घर के गुहार में वह झाड़ू लगा रही थी जिस दौरान नंगे पांव थी और एक पंखा के करंट लिक कर रहा था।जिसको वह पकड़ ली इसके बाद वह पूरी तरह से झुलस गई और दर्दनाक मौत हो गई।