गुमला: मोबाइल, स्कूटी की लूट व ₹1.5 लाख समेत जेवरात की चोरी, अज्ञात पर मामला दर्ज
Gumla, Gumla | Aug 12, 2025 सदर थाना क्षेत्र के बसुआ निवासी भरत साहू ने स्कूटी व मोबाइन छिनतई के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। बताया कि 11 अगस्त की शाम स्कूटी से गांव जा रहा था। रास्ते में एक आदमी ने धमकाते हुए उससे उसका मोबाइल व स्कूटी छिन लिया। जबकि धोधरा गांव में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये नगद व जेवरात की चोरी कर ली।