सामरी कुसमी: एक परिवार पर दो पंचायतों और दो आवास जिम्मेदारियों पर उठे सवाल
कुसमी सामरी शनिवार प्रधानमंत्री आवास योजना में एक ही परिवार को अलग-अलग पंचायतों से आवास स्वीकृत होने की शिकायत सामने आई है। ग्राम पंचायत अमेरा निवासी राजू यादव के नाम पर आवास स्वीकृत होने के साथ ही उनकी पत्नी विद्यावती यादव के नाम से जशपुर जिले के ग्राम पंचायत महनई में भी आवास स्वीकृत होने का दावा किया गया है शिकायतकर्ता ने दस्तावेज भी प्रस्तुत किया है