शक्तिभैरो में बावड़ी उत्सव कार्यक्रम संपन्न
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में म.प्र. जन अभियान परिषद के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत शक्तिभैरो में बावड़ी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बावड़ी उत्सव में बावड़ी की साफ सफाई के साथ जल पूजन एवं कलश पूजन किया गया एवं सभी के समक्ष जल के महत्व पर विस्तृत चर्चा कर जल संरक्षण करने हेतु प्रेरित किया गया। आगामी बरसात में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु सभी से आग्रह किया गया।
विकास खंड समन्वयक द्वारा बताया गया की आने वाले समय में हमें जल को सुरक्षित रखना होगा नहीं तो आने वाला समय हमारे लिए बहुत कठिन होगा, इसलिए हमें अपने जाल स्रोतों को साफ रखना होगा एवं घर के आसपास सूखता गड्ढे खोदने होगा। वरिष्ठ समाज सेवी श्री महेश झारखड़िया द्वारा बताया कि जल हमारे लिए बहुत उपयोगी है एवं हमें इसका संवर्धन करना होगा नहीं तो आने वाले समय में हमारी पीढ़ी को काफी समस्या होगी। परामर्श दाता श्री अंकित शर्मा द्वारा बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बावड़ी उत्सव कार्यक्रम संपूर्ण मध्य प्रदेश में मनाया जा रहा है इसमें प्राचीन बावड़ियों को सुरक्षित रखना हेतु उनकी साफ सफाई एवं आने वाले समय में जल स्रोतों को सुरक्षित रखना बताया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक, सरपंच राजेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ समाज सेवी महेश झारखड़िया , नवांकुर् संस्था से मुकेश यादव, गजेंद् सिंह बुंदेला, परामर्शदाता अंकित शर्मा, मिथलेश खरे, विमलेश कुशवाहा, प्रस्फुटन समिति से पवन यादव,सुखराम कुशवाहा, राम लखन तिवारी सहित कुल 71 गाँव के लोगो की सहभागीता रही।
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026