जिला निवाड़ी "सेफ क्लिक 2.0" के तहत पुलिस स्टाफ ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ
--
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला निवाड़ी में चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" (24 जून से 08 जुलाई) के आठवें दिन अभियान के तहत आज का दिन विशेष रूप से पुलिस विभाग के आंतरिक स्टाफ को डिजिटल रूप से सुरक्षित और जागरूक बनाने के लिए समर्पित रहा।
*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों ने ली साइबर सुरक्षा शपथ*
अभियान के आठवें दिवस के मुख्य कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया द्वारा साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ अमित वर्मा, रक्षित निरीक्षक दीपक साहू, समस्त शाखा प्रभारी एवं उनका स्टाफ, कंट्रोल रूम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं पुलिस प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर अपराधों से बचने के लिए तकनीकी ज्ञान और सतर्कता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। जब तक हमारा अपना स्टाफ पूरी तरह जागरूक नहीं होगा, तब तक हम समाज को बेहतर ढंग से सुरक्षित नहीं रख सकते।
*साइबर जन जागरूकता अभियान की आठवीं दिवस की रूपरेखा*
थाना कोतवाली अंतर्गत निरीक्षक बलजीत सिंह के द्वारा, महिला थाना अंतर्गत निरीक्षक अमिता वर्धन के द्वारा, थाना सेंदरी अंतर्गत उप निरीक्षक संदीप यादव के द्वारा, थाना जेरोन अंतर्गत निरीक्षक श्याम सिंह परिहार के द्वारा, थाना पृथ्वीपुर अंतर्गत उप निरीक्षक गौरव राजोरिया के द्वारा, थाना ओरछा अंतर्गत निरीक्षक जितेंद्र सिंह गुर्जर के द्वारा, थाना टेहरका अंतर्गत उपनिरीक्षक मीनेश भदोरिया के द्वारा थाना स्टाफ को साइबर शपथ दिलाकर साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
*पुलिस अधीक्षक निवाड़ी की आम जनता से अपील: आपका विवेक और आपकी जागरूकता ही साइबर अपराधियों के खिलाफ आपका सबसे बड़ा हथियार है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!
Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari