मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) 2.0 योजना के अंतर्गत प्रदेश के 16,754 श्रमिक परिवारों को कुल ₹365 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की
निवाड़ी जिले के भी 89 हितग्राहियों के बैंक खातों में 1 करोड़ 92 लाख रुपए की राशि अंतरित
--
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी में आयोजित 'धान महोत्सव' के मंच से प्रदेश के किसानों और श्रमिक परिवारों को बड़ी आर्थिक सौगात दी है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से करोड़ों रुपए की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में ट्रांसफर (DBT) की।
मुख्यमंत्री ने 'रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना' के तहत प्रदेश के 3,941 कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों के खातों में ₹282.99 लाख की बोनस राशि का अंतरण किया। सरकार का उद्देश्य मोटे अनाज की खेती करने वाले आदिवासी और ग्रामीण किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
संबल 2.0: 16 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को सहारा
गरीब और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को संबल देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) 2.0 योजना के अंतर्गत बड़ी राशि अंतरित की गई। इसके तहत प्रदेश के 16,754 श्रमिक परिवारों को कुल ₹365 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि जारी की गई। इसी कड़ी में निवाड़ी जिले के भी 89 हितग्राहियों के बैंक खातों में 1 करोड़ 92 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई है।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में सजीव प्रसारण किया गया। निवाड़ी जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी (NIC) कक्ष से श्रम पदाधिकारी श्री आशीष तिवारी, श्रम निरीक्षक श्री धर्मेंद्र नरवरिया सहित कई स्थानीय हितग्राहियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को लाइव देखा और मुख्यमंत्री का आभार जताया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department of Labour, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #niwari
1 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026