फर्रुखाबाद: बोलेरो कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो महिलाओं की हुई मौत, आधा दर्जन सवारियां घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
फर्रुखाबाद जनपद की कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में कायमगंज-अचरा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जब गांव अलादासपुर के सामने तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा और बोलेरो दोनों के परखच्चे उड़ गए,घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया