मंडी: झूठ बोलकर प्रदेशवासियों को गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री सुक्खू-राकेश जम्वाल भाजपा विधायक
Mandi, Mandi | Jan 27, 2024 भाजपा विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि वित्त वर्ष बजट में प्रवधान के बावजूद विधायक निधि रोकना जनता को परेशान करना है. आपदा से प्रभावित प्रदेश वासियों की सहायता करना तो दूर अब विधायकों को भी जनता की सहायता करने से वंचित किया जा रहा है।हद तो तब हो गई जब सीएम सरेआम बोल रहे हैं कि उन्होंने विधायक विकास निधि की किस्त जारी कर दी है जबकि सच्चाई कुछ और हैं।