मंडी: एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत मंडी के पड्डल मैदान से केरल रवाना हुआ 26 विद्यार्थियों का दल
Mandi, Mandi | Jan 27, 2024 शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के सौजन्य से एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत मंडी के 26 विद्यार्थियों को जिला उप निदेशक उच्च शिक्षा अमर नाथ राणा ने हरी झंडी दिखाकर केरल के लिए रवाना किया। अमरनाथ राणा ने बताया कि राज्य भर से दो समूहों में छात्रों को केरल यात्रा पर भेजा रहा है। एक दल 22 जनवरी को रवाना हो गया है।