मंडी: टाउन हॉल मंडी में पार्षद निर्मल वर्मा की अध्यक्षता में समखेतर वार्ड की वार्ड सभा आयोजित, रखी गई बंदरों की समस्या
Mandi, Mandi | Jan 27, 2024 शनिवार को वार्ड नंबर 11 समखेतर की वार्ड सभा का आयोजन टाउन हॉल मंडी में किया गया। वार्ड के सदस्यों ने सभा में अपनी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से रखा। वार्ड पार्षद निर्मल वर्मा ने बताया कि वार्ड में लोगों को बंदरों के आतंक से काफी परेशानी आ रही है, जिसको लेकर वन विभाग से सहयोग की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास कार्य प्रगति पर चले हुए हैं।