मंडी: बैहना वार्ड में वार्ड सभा का किया गया आयोजन, महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने पार्षद संग सुनी लोगों की समस्याएं
Mandi, Mandi | Jan 27, 2024 नगर निगम मंडी की वार्ड सभा की बैठक वार्ड नंबर 14 बैहना में महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा व पार्षद वीरेंद्र आर्य, नेहा वर्धन व बैहना वार्ड के पार्षद कृष्ण भानु की अध्यक्षता में पुराने पंचायत भवन के प्रांगण में की गई। जिसमें नगर निगम मंडी के संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र कटोच भी मौजूद रहे। सभा में वार्ड के लोगों ने पेश आ रही समस्याओं को प्रमुखता से महापौर के समक्ष रखा।