बहराइच: महाराजगाँव निवासी मारपीट के मुकदमे में वांछित वारंटी को थाना दरगाह पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
बुधवार को थाना दरगाह पुलिस ने मारपीट से संबंधित मुकदमे में वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ ने बुधवार को बताया कि अभियुक्त महाराज गांव का निवासी है जो मारपीट से संबंधित मुकदमे में वांछित था। जिसे गिरफ्तार कर उसका मेडिकल परीक्षण करने के उपरांत उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया है।