जमुई: सिंगारपुर के पास ऑटो के पलटने से 5 लोग घायल, ANM सहित 2 लोगों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 10, 2025 जमुई- खैरा मुख्य मार्ग पर सिंगारपुर के पास मंगलवार की सुबह 10:00 बजे तेज रफ्तार ऑटो वाहन बकरी को बचाने के चक्कर में पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में एएनएम सहित दो को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन घायलों को निजी क्लीनिक इलाज के लिए ले जाया गया है।