बीकानेर के लूणकरणसर स्थित गारबदेसर गाँव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में गुरुवार रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूल के एक कमरे की छत भरभराकर गिर गई, जिससे अंदर रखा फर्नीचर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
शुक्र है कि स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) चल रहा है और घटना रात के समय हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। छत की 60 पट्टियों में से 17 पट्टियां टूटकर नीचे गिर गई हैं।
#Bikaner #Lunkaransar #RajasthanNews #SchoolIncident #BikanerUpdate #Rajasthan #WeatherUpdate #Garabdesar