बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा से एक बंदी चकमा देकर फरार हो गया। फरार आरोपी की पहचान दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई है। वह इटाढ़ी थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव निवासी सत्येन्द्र सिंह का पुत्र है। दिव्यांशु को बुधवार की देर शाम चोरी की बाइक के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया था।