निज़ामाबाद: फरिहा स्थित ओम् ज्वैलर्स की दुकान में चोरों ने शटर को चांधकर घुसकर 100 ग्राम सोना और करीब 12 किलो चांदी चुरा ली
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा चौक स्थित आजमगढ़ रोड पर ओम ज्वेलर्स की दुकान में बीती रात चोरों ने शटर को आगे से चांढ़कर लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक के अनुसार चोरी में करीब 100 ग्राम सोना और लगभग 12 किलो चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं उन्होंने चोरी गए सामान की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई है।