तोकापाल: कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल में ब्रेन एब्सेस से जूझ रहे बालक को मिला नया जीवन
Tokapal, Bastar | Apr 18, 2026 बस्तर में अब न्यूरोलॉजी से जुड़ी समस्याओं का त्वरित हल हो पा रहा है। डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल (सीसीएसएच) में पदस्थ न्यूरोसर्जन डॉक्टर पवन बृज अब स्थानीय स्तर पर ही न्यूरोसर्जरी से जुड़े मामलों का उपचार कर रहे हैं। डॉक्टर पवन बृज ने एक 7 साल के बालक की सफल ब्रेन एब्सेस ड्रेनेज सर्जरी की है।