बड़ौत: क्षेत्र में कॉलेज के एक कोच पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, कोच को खरी-खोटी सुनाने का ऑडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | May 29, 2025 बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के 1 कॉलेज के कोच पर एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एक महिला का ऑडियो बुधवार शाम करीब 6:30 बजे से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीड़ित लड़की ने उसके साथ कोच द्वारा की गई छेड़छाड़ की जानकारी अपनी बहन को दी। जिसके बाद उसकी बहन ने आरोपी कोच को फोन पर जमकर खरी-खोटी सुनाई। जिसकी ऑडियो अव सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।