सिमडेगा: सिमडेगा के नव पदस्थापित सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मोहन सामद ने कार्यालय में पदभार ग्रहण किया
सिमडेगा के नव पदस्थापित सिविल सर्जन डॉ सुंदर मोहन सामद ने बुधवार को 1:00 बजे कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण किया ।इस दौरान पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिले में डॉक्टर की जो कमी है उसे सरकार से पत्राचार करते हुए जल्द पूरा किया जाएगा।