सिमडेगा: सिमडेगा के सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान का तबादला, डॉ. सुंदर मोहन सामद बने नए सिविल सर्जन
सिमडेगा सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान का तबादला हो गया ।सरकार द्वारा मंगलवार शाम 5:00 बजे अधिसूचना जारी करते हुए डॉक्टर सुंदर मोहन सामद को सिमडेगा सिविल सर्जन बनाया है ,जबकि सिमडेगा सिविल सर्जन को साहिबगंज का सिविल सर्जन बनाया है। इधर सिमडेगा सिविल सर्जन के कार्यों की लोगों ने सराहना की है।