सिमडेगा: कुल्लूकेरा: गिरमा नदी में नहाते समय डूबने से व्यक्ति की मौत, मुफस्सिल थाना पुलिस जांच में जुटी
सिमडेगा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्लूकेरा के गिरमा नदी में बुधवार को 11:00 बजे नहाने के दौरान गांव के शिवनारायण मांझी नामक व्यक्ति की मौत हो गई ।बताया गया कि नहाने के दौरान फिसलने से नदी के गहरे पानी में चला गया और आसपास मदद नहीं मिलने की वजह से उसकी मौत हो गई ।इधर पुलिस ने शव का दोपहर 3:00 बजे पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।